मोरक्को फिल्मोत्सव में ‘पीहू’ ने 2 अवॉर्ड जीते

नई दिल्ली, 6 दिसंबर (आईएएनएस)। विनोद कापड़ी की फिल्म ‘पीहू’ ने मोरक्को के जगोरा में 14वें ट्रांस-सहारा इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल में दो अवॉर्ड जीते हैं।

कापड़ी ने जारी बयान में कहा, “मैं अपनी खुशी जाहिर नहीं कर सकता..एक सिंगल कैरेक्टर वाली फिल्म, जिसकी पात्र भी महज दो साल की है, वह अंतर्राष्ट्रीय फिल्मोत्सव के गलियारे में धूम मचा रही है, जो हम सबके लिए बेहद खास है।”

‘ पीहू’ एक सामाजिक थ्रिलर फिल्म है, जिसकी कहानी दो वर्षीय एक बच्ची के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अनापेक्षित स्थिति में फंस जाती है। यह एक सच्ची घटना पर आधारित फिल्म है।

फिल्म ने तीन दिसंबर को संपन्न हुए महोत्सव में अंतर्राष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा श्रेणी में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म जीता और सर्वश्रेष्ठ फिल्म का पीपुल्स च्वाइस अवॉर्ड भी जीता।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493