ट्रावोल्टा की ‘गोट्टी’ की रिलीज निर्धारित समय से 10 दिन पहले रद्द

लॉसर एंजेलिस, 6 दिसम्बर (आईएएनएस)। प्रोडक्शन बैनर लॉयन्सगेट ने जॉन ट्रावोल्टा अभिनीत बायोपिक ‘गोट्टी’ की रिलीज को निर्धारित समय से ठीक 10 दिन पहले रद्द कर दिया।

वेबसाइट ‘टीएमजेड डॉट कॉम’ के मुताबिक, स्टूडियो ने ‘गोट्टी’ को वापस प्रोडक्शन कंपनी एमेट/फरला/ओअसिस को ऐन मौके पर बेचने के बारे में कोई स्पष्टीकरण नहीं दिया है।

केविन कॉनली निर्देशित फिल्म 15 दिसंबर को रिलीज होने वाली थी और इसमें ट्रावोल्टा की पत्नी केली प्रेस्टन ने भी काम किया है।

फिल्म के निर्माता अब नए वितरकों की तलाश में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493