ग्रेटर नोएडा के फ्लैट में मां-बेटी की हत्या

नोएडा, 6 दिसम्बर (आईएएनएस)। ग्रेटर नोएडा में महिला और उसकी 11 वर्षीय बेटी अपने फ्लैट पर मृत पाई गईं हैं। कमरे में इनके शवों के पास से खून से सना एक क्रिकेट बैट बरामद किया गया है। पुलिस ने बुधवार को इस बात की जानकारी दी।

एक पुलिस अधिकारी ने आईएएनएस को बताया कि घटना के बाद से महिला का 16 वर्षीय बेटा गायब है और पुलिस इस हत्याकांड में उसकी संभावित भागीदारी की जांच कर रही है।

पुलिस ने कहा कि ग्रेटर नोएडा वेस्ट की गौर सिटी के 11वें एवेन्यू के फ्लैट में मंगलवार सुबह 11:30 बजे 42 वर्षीय अंजलि अग्रवाल और उनकी बेटी मणिकार्णिका का शव बेडरूम में पाया गया। फ्लैट में बाहर से ताला लगा हुआ था।

अधिकारी ने कहा कि संभव है कि बल्ले का इस्तेमाल इन दोनों लोगों को मारने के लिए किया गया हो लेकिन मौत के कारणों की पुष्टि के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

महिला के पति सौम्य अग्रवाल घटना के वक्त मौजूद नहीं थे। पत्नी से फोन पर बात नहीं हो पाने के बाद उन्होंने अपने रिश्तेदारों को फोन किया था।

फ्लैट बाहर से बंद पाए जाने के बाद, रिश्तेदारों ने पुलिस को सूचित किया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493