उर्स के लिए पाकिस्तानी जायरीन उत्तराखंड के दौरे पर

नई दिल्ली, 6 दिसम्बर (आईएएनएस)। हजरत ख्वाजा अल्लाउद्दीन अली अहमद साबिर के सलाना उर्स पर पाकिस्तान के कुल 152 जायरीन उत्तराखंड के कलयार शरीफ दरगाह पहुंचे हैं।

पाकिस्तान उच्चायोग ने एक बयान में कहा कि पाकिस्तानी नागरिकों के साथ धार्मिक मंत्रालय व पाकिस्तान उच्चायोग के अधिकारियों रौजा शरीफ पर पारंपरिक रूप से चादर चढ़ाई व दुआ मांगी।

यह दौरा पंजाब में फतेहगढ़ साहिब में 16 से 23 नवंबर के बीच शेख अहमद फारूकी सरहिंदी, मुजद्दिद अलिफ सानी के सलाना उर्स के मौके पर 84 जायरीनों की वहां की यात्रा के बाद हो रही है।

इस बीच, भारत से 119 हिंदू तीर्थयात्री पाकिस्तान के श्री कटास राज धाम की यात्रा पर गए हुए हैं जो एक से सात दिसंबर तक की है।

इससे पहले शिव अवतारी सतगुरु संत शादाराम साहिब के 309वें जयंती समारोह में 107 हिंदू तीर्थयात्री पाकिस्तान के सुक्कुर गए थे। इस समारोह का आयोजन 19 से 30 नवंबर तक किया गया था।

बाबा गुरु नानक जयंती के मौके पर दो से 11 नवंबर तक 2600 सिख तीर्थयात्रियों की जत्था पाकिस्तान गया था।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493