सुपरटेक दिसम्बर तक करेगी 8824 फ्लैटों की डिलीवरी

नई दिल्ली, 6 दिसंबर (आईएएनएस)। प्रमुख रियल एस्टेट कंपनी सुपरटेक ने बुधवार को घोषणा की है 31 दिसंबर, 2017 तक खरीदारों को 8,824 फ्लैटों की डिलीवरी कर दी जाएगी। नोएडा, ग्रेटर नोएडा और यमुना एक्सप्रेसवे प्राधिकरणों से इन सभी फ्लैटों के लिए कम्प्लीशन सर्टिफिकेट मिलनेवाला है।

कंपनी ने एक बयान में कहा कि सुपरटेक द्वारा दिल्ली-एनसीआर में 8824 फ्लैटों की डिलीवरी एक साल में किसी भी डेवलपर द्वारा डिलीवर किए गए फ्लैटों की सबसे बड़ी संख्या है। डिलीवर किए जाने वाले फ्लैटों में नोएडा की चार परियोजनाओं में 1851 अपार्टमेन्ट्स, ग्रेटर नोएडा की चार परियोजनाओं में 4950 अपार्टमेन्ट्स तथा यमुना एक्सप्रेसवे पर दो परियोजनाओं में 2023 अपार्टमेन्ट्स शामिल हैं।

सुपरटेक लि. के अध्यक्ष आर. के. अरोड़ा ने कहा, “उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री द्वारा साल 2017 के अंत तक 50,000 फ्लैटों की डिलीवरी के लक्ष्य में सुपरटेक इस साल के अंत तक 8,824 फ्लैटों का योगदान करेगी। हम पिछले तीन वित्तीय वर्षों में 22,217 फ्लैटों की डिलीवरी दे चुके हैं और निर्धारित समयसीमा में अपनी परियोजनाओं को पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493