उप्र में स्टीविया की खेती से किसानों की आमदनी बढ़ाएगी सरकार

उत्तर प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही तथा भारतीय कृषि एवं खाद्य परिषद के अध्यक्ष एम.जे. खान के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल के बीच इस बात को लेकर सहमति बन गई है। प्रतिनिधिमंडल में शामिल विदेशी विशेषज्ञों ने अपने देश की कृषि क्षेत्र की विशेषज्ञताओं की जानकारी को देश के किसानों के हित में साझा करने पर भी सहमति जताई है।

बैठक में प्रदेश के किसानों की आय को दुगुना करने के विभिन्न उपायों पर चर्चा की गई। शाही ने कहा, “सरकार किसानों की आमदनी को बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मंशा भी किसानों की अर्थिक तरक्की की है। इसी को पूरा करने की दिशा में गत दिवस ही सरकार ने ‘द मिलियन फारमर्स’ स्कूल की शुरुआत की है। इसके साथ ही किसानों को जानकारी देने के लिए किसान सेवा रथ भी चलाए गए हैं।”

उन्होंने प्रतिनिधिमंडल की ओर से लखीमपुर खीरी में स्टीविया की खेती को प्रोत्साहित करने तथा उससे होने वाले लाभ पर सकारात्मक रुख दिखाते हुए कहा कि सरकार इस दिशा में हर संभव मदद करने को तैयार है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493