कश्मीर में 5.4 तीव्रता का भूकंप

श्रीनगर, 7 दिसम्बर (आईएएनएस)। कश्मीर में गुरुवार तड़के 5.4 तीव्रता का भूकंप के झटके महसूस किए गए। इससे हालांकि अब तक किसी के हताहत होने या किसी भी प्रकार की क्षति होने की कोई सूचना नहीं मिली है।

आपदा प्रबंधन विभाग के सूत्रों ने गुरुवार को बताया, “आज तड़के 4.59 बजे रिक्टर पैमाने पर 5.4 तीव्रता के भूकंप का झटके महसूस किए गए।”

उन्होंने बताया, “भूकंप का केंद्र जम्मू एवं कश्मीर और शिंगजियान सीमा पर 35.5 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 77.6 डिग्री पूर्वी देशांतर में दर्ज किया गया।”

भूवैज्ञानिक रूप से, कश्मीर घाटी भूकंप संवेदनशील क्षेत्र में स्थित है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493