जम्मू एवं कश्मीर में रात का तापमान बढ़ा, भारी बारिश की संभावना

जम्मू/श्रीनगर, 7 दिसम्बर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में बादल छाए रहने के कारण बीती रात के तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। मौसम विभाग ने 11 और 15 दिसंबर के बीच बारिश व बर्फबारी का अनुमान जताया है।

जम्मू/श्रीनगर, 7 दिसम्बर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में बादल छाए रहने के कारण बीती रात के तापमान में वृद्धि दर्ज की गई। मौसम विभाग ने 11 और 15 दिसंबर के बीच बारिश व बर्फबारी का अनुमान जताया है।

मौसम विभाग के निदेशक सोनम लोटस ने कहा, “11 दिसंबर से जम्मू और कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है।”

उन्होंने कहा, “पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव के कारण जम्मू क्षेत्र की पहाड़ियों में बर्फबारी और मैदानी इलाकों में मध्यम से भारी वर्षा की संभावना है।”

कश्मीर घाटी और लद्दाख क्षेत्र में मध्यम से भारी बर्फबारी की उम्मीद है।

लोटस ने कहा, “पश्चिमी विक्षोभ 15 दिसंबर के बाद कमजोर पड़ जाएगा।”

इसी बीच राज्य के सभी क्षेत्रों में रात के तापमान में सुधार हुआ है।

उन्होंने कहा, “जम्मू और लेह कस्बे में बीती रात मौसम की सबसे सर्द रात रही। जम्मू का न्यूनतम तापमान 6.4 डिग्री सेल्सियस और लेह का न्यूनतम तापमान शून्य से 13.6 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।”

जम्मू शहर में गुरुवार को न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री सेल्सियस और लेह में शून्य से 7.0 डिग्री नीचे दर्ज किया गया। कारगिल में तापमान शून्य से 7.0 डिग्री नीचे दर्ज किया गया जबकि बुधवार को यहां न्यूनतम तापमान शून्य से 7.5 डिग्री नीचे था।

उन्होंने कहा, “श्रीनगर में रात का न्यूनतम तापमान शून्य से 2.7 डिग्री कम दर्ज किया गया। पहलगाम में 1.3 डिग्री सेल्सियस और गुलमर्ग में शून्य से 2.5 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।”

इसके अलावा गुरुवार को कटरा का न्यूनतम तापमान 9.0 डिग्री, बनिहाल में 5.1 डिग्री, बटोटे में 5.9 डिग्री और उधमपुर में न्यूनतम तापमान 3.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493