चैम्पियंस लीग : रियल की जीत, सेविला अंतिम-16 में पहुंचा

मेड्रिड, 7 दिसम्बर (आईएएनएस)। रियल मेड्रिड ने चैम्पियंस लीग में खेले गए ग्रुप स्तर के मैच में बोरूसिया डार्टमंड को 3-2 से मात दी, वहीं सेविला ने एक अन्य मुकाबले में मारिबोर के साथ ड्रॉ खेलकर लीग के अंतिम-16 में जगह बना ली है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, रियल ने पहले से ही लीग के अंतिम-16 में क्वालीफाई कर लिया है। इसके अलावा, सेविला और मारिबोर के बीच खेला गया मैच 1-1 से ड्रॉ रहा।

एस्तादिया सैंटियागो बर्नबू स्टेडियम में खेले गए मैच में आठवें मिनट में ही बोर्जा मायोराल ने गोल कर रियल का खाता खोला।

इसके बाद, क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने 12वें मिनट में गोल कर रियल को 2-0 से बढ़त दी। 43वें मिनट में पिएरे-एमरिक ऑबामेयांग की ओर से किए गए गोल के साथ डार्टमंड ने अपना खाता खोला।

दूसरे हाफ में ही ऑबामेयांग ने 49वें मिनट में दूसरा गोल कर स्कोर 2-2 से बराबर कर दिया।

लुकास ने 81वें मिनट में हर्नादेज की ओर से मिले पास को गोल में तब्दील कर जीत रियल के खाते में डाल दी।

एक अन्य मैच में तावारेस ने मारिबोर के लिए 10वें मिनट में ही पहला गोल कर दिया था, लेकिन इसके बाद क्लब दूसरा गोल नहीं दाग पाया।

गांसो ने 75वें मिनट में सेविला के लिए गोल कर यह मैच 1-1 से ड्रॉ कर दिया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493