डेक्स्टर फ्लेचर रॉक बैंड ‘क्वीन’ की बायोपिक के नए निर्देशक

लंदन, 7 दिसम्बर (आईएएनएस)। रॉक बैंड ‘क्वीन’ की बायोपिक ‘बोहेमियन राप्सोडी’ का निर्देशन ब्रायन सिंगर के स्थान पर अब डेक्सटर फ्लेचर करेंगे।

वेबसाइट ‘वैराइटी डॉट कॉम’ के मुताबिक, फिल्म का प्रोडक्शन अगले सप्ताह से लंदन में फिर शुरू होगा।

फ्लेचर इससे पहले ‘एडी द इगल’ और ‘वाइल्ड बिल’ जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके हैं।

सिंगर को उनके गैर पेशेवराना रवैये और सेट से नदारद रहने के कारण ’21 सेंचुरी फॉक्स’ ने उनके स्थान पर डेक्सटर को बायोपिक के निर्देशन का जिम्मा सौंप दिया है। हालांकि, गायक ने यह कहते हुए कंपनी की निंदा की कि वह अपने बीमार माता-पिता की देखभाल कर रहे थे और कंपनी ने उनकी इस परेशानी को नजरअंदाज करते हुए उनसे निर्देशन का जिम्मा वापस ले लिया है।

‘बोहेमन राप्सोडी’ अगले साल 25 दिसंबर को रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493