नियंत्रण रेखा पर भारत और पाकिस्तान के बीच भारी गोलीबारी

जम्मू, 7 दिसम्बर (आईएएनएस)। जम्मू-कश्मीर के पुंछ जिले में गुरुवार को नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान द्वारा बिना किसी उकसावे के गोलीबारी की गई है। भारत ने इसका मारूल जवाब दिया, जिसके बाद दोनों पक्षों की सेना के बीच भारी गोलीबारी हुई।

पुलिस ने कहा कि पाकिस्तान सेना ने माल्ती और देवगवार क्षेत्रों में नियंत्रण रेखा पर भारतीय स्थानों को निशाना बनाने के लिए मोर्टारों, ऑटोमेटिक और छोटे हथियारों का इस्तेमाल किया।

पुलिस अधिकारी ने कहा, “पाकिस्तान की तरफ से गोलीबारी आज अपरान्ह 2.45 बजे की गई। भारतीय सैनिकों ने हमले का जोरदार और प्रभावी ढंग से जवाब दिया।”

उन्होंने कहा, “आखिरी रिपोर्ट मिलने तक हमारे पक्ष से किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493