छग : अंत्योदय की खाली बोगियों को इलेक्ट्रिक इंजन ने ठोंका

हादसे के बाद रेलवे प्रशासन ने मंगलवार को तुरंत मामले की जांच तीन सदस्यीय कमेटी बनाकर शुरू कर दी। टीम ने जब गुरुवार को जांच समाप्त की तब इंजन के चालक को निलंबित कर दिया गया। इस दौरान टीम ने पाइंट्समैन, एलआई, स्टेशन मास्टर समेत अन्य कर्मचारियों के बयान दर्ज किए।

सीनियर डीसीएम, बिलासपुर रेल मंडल रश्मि गौतम ने कहा कि, ने गुरुवार को चालक पी. पासवान की गलती पाए जाने पर निलंबित कर दिया। उन्होंने मामले की पूरी जानकारी वीएनएस को दी।

उन्होंने कहा कि, जोनल स्टेशन में खड़ी बिलासपुर-फिरोजपुर अंत्योदय एक्सप्रेस के 14 कोच की खाली रैक को सोमवार सुबह 10.40 बजे इलेक्ट्रॉनिक इंजन ने ठोकर मार दिया। इससे जंजीर व लकड़ी के टुकड़े को तोड़ते हुए बोगियां चुचुहियापारा रेलवे फाटक की तरफ लुढ़कने लगी। फाटक व पटरी पर तैनात कर्मचारियों ने किसी तरह पहिए को रोकने में सफलता हासिल की, लेकिन तब तक पाइंट क्षतिग्रस्त हो चुका था।

समिति में सहायक मंडल संरक्षा अधिकारी, सहायक मंडल सकेत और दूरसंचार अभियंता शहडोल और सहायक परिचालन प्रबंधक कंट्रोल शामिल थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493