उप्र : हाईवे पर लूटपाट करने वाले 3 बदमाश दबोचे (फोटो सहित)

पुलिस ने इनके पास से लूट की 5200 की नगदी, चार मोबाइल, दो तमंचे एवं जिंदा कारतूस बरामद किया है। साथ ही औराई पुलिस इलाके में 3/4 नवंबर की रात ट्रक चालक संजय यादव की हत्या और खलासी से लूट में प्रयुक्त गमछा और टॉर्च और बाइक भी बरामद किया है।

जिला मुख्यालय पर एसपी सचिन्द्र पटेल ने बताया कि हाईवे पर ट्रक लूट को अंजाम देने वालों का गिरोह काम करता था। पिछले दिनों औराई में ट्रक चालक संजय यादव की हत्या और क्लीनर राकेश यादव से लूट इसी गिरोह की साजिश थी। इस घटना का पदार्फाश करने के लिए अपर पुलिस अधीक्षक डा.संजय कुमार की अगुवाई में सीओ औराई रामकरण और ज्ञानपुर सीओ पवन कुमार की टीम गठित की गई थी, जिसमें क्राइम ब्रांच और कई तेज एसआई भी शामिल थे।

बुधवार की रात पता चला की गैंग के लोग ऊंज थाने के नवधन पुलिया के पास ट्रक लूट की योजना बना रहे हैं। तभी टीम सक्रिय हो गई। पुलिस से घिरता देख बदमाशों ने टीम पर फायरिंग झोंक दिया। लेकिन पुलिस तीन को दबोचने में कामयाब हो गई जबकि एक भाग निकले। पुलिस टीम ने जिन बदमाशों को गिरफ्तार किया है उनमें संदीप उर्फ लल्लू उर्फ मुलायम, उधव चौहान बीरापुर उपरदहा और सोनू कन्नौजिया इलाहबाद जिले के हंडीया कोतवाली के नरहपुर का निवासी है।

बदमाशों ने यह कबूल किया है कि औराई में ट्रक चालक संजय यादव की हत्या क्लीनर राकेश यादव के साथ लूट की वारदात को उन्हीं के गैंग ने अंजाम दिया था। हाईवे पर गैंग का लीडर टॉर्च दिखा ट्रकों को रोकता था जबकि दूसरे लोग दरवाजे से चालक की गर्दन में गमछा दाल नीचे उतार पिटाई कर लूट को अंजाम देते थे।

एसपी ने बताया कि गिरफ्तार लोग बेहद शातिर हैं, जिसमें सूरज उर्फ पुजारी नैनी जेल में बंद है। भदोही और इलाहबाद के थानों में इनके खिलाफ एक दर्जन मामले दर्ज हैं। एसपी ने पुलिस टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493