जापान के सम्राट अकीहितो के पदत्याग तारीख को मंत्रिमंडल की मंजूरी

टोक्यो, 8 दिसंबर (आईएएनएस)। जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे के मंत्रिमंडल ने 30 अप्रैल 2019 को सम्राट अकीहितो के औपचारिक रूप से पद छोड़ने की तिथि के रूप में मंजूरी दे दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, आबे, नेताओं, न्यायपलिका व शाही परिवार के सदस्यों सहित इंपीरियल हाउस काउंसिल की बैठक के एक सप्ताह बाद मंत्रिमंडल ने सम्राट के पद छोड़ने की तारीख को मंजूरी दी है। सम्राट अकीहितो (83) लगभग तीन दशक से शाही सिंहासन पर आसीन है।

अकीहितो के पदत्याग के बाद उनके बड़े बेटे क्राउन प्रिंस नरुहितो एक मई 2019 से सम्राट की पदवी पर काबिज होंगे।

मुख्य कैबिनेट सचिव योशिहिदे सुगा की अध्यक्षता में सरकारी निकाय अगले साल उत्तराधिकारी के पदग्रहण के लिए अगले साल होने वाले एक समारोह की तैयारी करेगी।

अकीहितो अपने पिता हिरोहितो के 1989 में देहांत के बाद सम्राट बने थे।

उन्होंने अगस्त 2016 में एक वीडियो संदेश में वृद्धावस्था का हवाला देते हुए पद छोड़ने के संकेत दिए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493