देहरादून, 8 दिसंबर (आईएएनएस)। उत्तराखंड के लोहाघाट में शुक्रवार को एक कार के गहरी खाई में गिर जाने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि तीन गंभीर रूप से घायल हो गए।
कार में सवार लोग शादी समारोह से लौट रहे थे कि अचानक से चालक का कार से नियंत्रण खोने से कार खाई में जा गिरी।
यह दुर्घटना दुंगराबोरा के पास रसौल से तीन किलोमीटर पहले हुई।
पुलिस के मुताबिक, गंभीर रूप से घायल दो लोगों ने अस्पताल में दम तोड़ दिया।
dharmpath.com dharmpath