अपने सबसे बड़े स्टेडियम का पुनर्निर्माण करेगा बोलीविया

ला पाज (बोलीविया), 8 दिसम्बर (आईएएनएस)। बोलीविया सरकार ने ला पाज के हर्नादो सिलेस स्टेडियम के पुनर्निर्माण की योजना को मंजूरी दे दी है।

यह स्टेडियम देश का सबसे बड़ा स्टेडियम है। बोलीविया के एक अधिकारी ने एबीआई समाचार एजेंसी को इसकी जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, बोलीविया की राष्ट्रीय टीम के इस घरेलू स्टेडियम में सीटों की संख्या को 42,000 से बढ़ाकर 51,000 किया जाएगा।

बोलीविया के राष्ट्रपति इवो मोरालेस और प्रथम श्रेणी क्लब बोलीवार और स्ट्रोंगेस्ट के अधिकारियों के बीच हुई बैठक के बाद इसका फैसला किया गया।

मोरालेस ने कहा, “मैं इस कार्य को कम समय में पूरे होते देखना चाहता हूं। हम इसी पल से ही काम शुरू कर रहे हैं।”

साल 1930 में निर्मित हर्नांदो सिलेस स्टेडियम को 1977 में पुननिर्मित किया गया था, लेकिन इसके बाद से लेकर अब तक इसकी मरम्मत नहीं हुई है।

सरकार ने कहा कि इस स्टेडियम को एक नया लुक दिया जाएगा। हालांकि, पुनर्निर्माण की लागत के बारे में किसी भी प्रकार की कोई जानकारी नहीं दी गई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493