मेरा बेटा बालोन डी ओर जीतना चाहता है : रोनाल्डो

पेरिस, 8 दिसम्बर (आईएएनएस)। पुर्तगाल के स्टार खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो का कहना है कि उनका बेटा बालोन डी ओर पुरस्कार जीतना चाहता है।

पेरिस में फ्रांस फुटबाल पत्रिका द्वारा आयोजित पुरस्कार समारोह में रोनाल्डो को पांचवीं बार बालोन डी ओर पुरस्कार से नवाजा गया।

इस क्रम में उन्होंने अर्जेटीना के स्टार खिलाड़ी लियोनेल मेसी की बराबरी कर ली है।

रोनाल्डो ने कहा कि उनका बेटा उनसे भी बेहतर फुटबाल खिलाड़ी बनना चाहता है।

‘मार्का’ ने रोनाल्डो के हवाले से कहा, “मैं रोनाल्डो जूनियर में अपनी छवि देखता हूं और यह सिर्फ इसलिए, नहीं है कि वह मेरा बेटा है। उसने मुझे बताया कि वह मुझसे बेहतर खिलाड़ी बनेगा। उसने मुझे कहा है कि वह बालोन डी ओर खिताब जीतेगा और वह भी पांच।”

रोनाल्डो ने रियल मेड्रिड के लिए खेले गए 275 मैचों में 287 गोल दागे हैं और वह आगे भी इस खिताब को जीतते हुए देखना चाहते हैं।

रोनाल्डो ने लगातार दूसरी बार बालोन डी ओर खिताब जीता है। इससे पहले उन्होंने 2008, 2013 और 2014 में इस पुरस्कार को जीता था। मेसी ने 2009, 2010, 2011, 2012 और 2015 में बालोन डी ओर पुरस्कार जीता।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493