पैन नंबर से आधार जोड़ने तिथि 31 मार्च तक बढ़ी

नई दिल्ली, 8 दिसम्बर (आईएएनएस)। आयकरदाताओं के लिए पैन नंबर से आधार जोड़ने तिथि 31 मार्च तक बढ़ा दी गई है।

वित्त मंत्रालय की तरफ से जारी बयान में कहा गया है, “अभी भी कुछ करदाताओं ने अपना पैन नंबर, आधार नंबर से लिंक नहीं किया है। ऐसे में इन्हें लिंक करने की अंतिम तिथि अब 31 मार्च, 2018 तक बढ़ा दी गई है।”

बयान में कहा गया है, “कुछ आयकरदाताओं को अपना आधार नंबर पैन नंबर से लिंक करने में आ रही समस्याओं को ध्यान में रखते हुए लिंक कराने की अंतिम तिथि 31 अगस्त, 2017 तक बढ़ा दी गई थी। इसके बाद फिर से यह अंतिम तिथि 31 दिसंबर, 2017 तक बढ़ाई गई थी।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493