पुलिस के मुताबिक, थाना सिकंदरा क्षेत्रांतर्गत दिल्ली-आगरा मार्ग पर रूनकता के पास ट्रक (नं आरजे 27 जीसी 0553) में कार (डीएल 8 सीएआर 1187) पीछे से टकरा गई, जिससे कार सवार 5 लोगों की मौत हो गई।
मृतकों की पहचान सूरजमुखी (42) पत्नी हरी सिंह, बंटी (28) पुत्र तालचंद, बंटी की पत्नी लक्ष्मी (25) और बंटी की एक साल की बेटी निशू व नीतू (22) पुत्री चरन सिंह की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं प्रेमवती, राजबाला, टीनू घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
dharmpath.com dharmpath