शिमला, 8 दिसंबर (आईएएनएस)। भारत और श्रीलंका के बीच खेली जाने वाली तीन वनडे मैचों की सीरीज के रविवार को धर्मशाला में होने वाले पहले मैच पर बारिश का साया मंडरा रहा है।
शिमला, 8 दिसंबर (आईएएनएस)। भारत और श्रीलंका के बीच खेली जाने वाली तीन वनडे मैचों की सीरीज के रविवार को धर्मशाला में होने वाले पहले मैच पर बारिश का साया मंडरा रहा है।
स्थानीय मौसम विभाग ने शुक्रवार को यहां बारिश और बर्फबारी की आशंका जताई है।
शिमला के मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने आईएएनएस को बताया कि पश्चिम में होने वाली उथल-पुथल उत्तर भारत में प्रभाव डाल सकती है और 10 दिसंबर से लगातार दो दिनों तक बारिश हो सकती है।
उन्होंने कहा, “हिमाचल प्रदेश में भारी बारिश और बर्फबारी 11 और 12 दिसंबर को हो सकती है। 13 दिसंबर को भी इसका सिलसिला जारी रह सकता है।”
हिमाचल प्रदेश क्रिकेट संघ (एचपीसीए) के मीडिया मैनेजर मोहित सूद ने कहा, “हमारे ग्राउंड्समैन इस तरह की स्थिति से निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। हमारे पास मैदान को सुखाने के लिए सुपर सॉकर्स मौजूद हैं।”
dharmpath.com dharmpath