शाल्के ने डिफेंडर नाल्डो का करार बढ़ाया

बर्लिन, 9 दिसंबर (आईएएनएस)। शाल्के ने टीम के डिफेंडर नाल्डो के करार में विस्तार किया है।

इस विस्तार के तहत अब नाल्डो शाल्के क्लब में जून, 2019 तक बने रहेंगे।

शाल्के के खेल निदेशक क्रिस्टियन हेल्डेल ने कहा, “हमारे साथ जुड़ने के बाद से ही वह आशा की एक किरण बन गए हैं। उन्होंने मैदान पर अपने अच्छे प्रदर्शन से हमें प्रभावित किया है और वह क्लब की उम्मीदों पर खरे रहे हैं।”

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, ब्राजील के अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी 2016 में वुल्फ्सबर्ग क्लब से निकलकर शाल्के में शामिल हुए थे। उन्होंने 46 मैचों में चार गोल दागे हैं।

जर्मन लीग में नाल्डो पिछले 12 साल से खेलते आ रहे हैं और वह अनुभवी डिफेंडरों में से एक हैं। 35 वर्षीय नाल्डो ने 2005 से 2012 तक वेर्डेर ब्रेमेन क्लब का प्रतिनिधित्व किया था और इसके बाद वह वुल्फ्सबर्ग में शामिल हुए थे।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493