रियो डी जनेरियो, 9 दिसम्बर (आईएएनएस)। यूक्रेन के फुटबाल क्लब शाखतार डोनेट्स्क ने ब्राजील की अंड-20 टीम के राइटबैक डोडो के साथ करार किया है।
इससे पहले, डोडो ब्राजीली सेरी-ए क्लब कोरितिबा के लिए खेल रहे थे।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक इस करार के बदले शाखतार ने 19 साल के डोडो को 20 लाख डॉलर दिए हैं। यह करार अगले साल जून तक के लिए हुआ है।
डोडो से पहले सात ब्राजीली खिलाड़ी शाखतार में शामिल थे। ये खिलाड़ी टैसन, फ्रेड, डेन्टिन्हो, बेर्नार्ड, एलन पैट्रिक, इस्माइली और मार्सियो अजेवाडो हैं।
डोडो ने कोरितिबा के लिए कुल 54 मुकाबले खेले हैं। इससे पहले वह क्लब की यूथ अकादमी के सदस्य थे।
dharmpath.com dharmpath