आजकल लोग जोरदार मौखिक प्रचार चाहते हैं : शाद अली

चंडीगढ़, 9 दिसम्बर (आईएएनएस)। ‘झूम बराबर झूम’, ‘किल दिल’ और ‘ओके जानू’ जैसी फिल्मों का निर्देशन कर चुके फिल्मकार शाद अली का कहना है कि आज दर्शक फिल्म की रिलीज के दौरान उसके जोरदार मौखिक प्रचार के प्रति उत्सुक रहते हैं।

अली इन दिनों पूर्व भारतीय हॉकी कप्तान संदीप सिंह की बायोपिक ‘सूरमा’ के प्रचार में व्यस्त हैं।

अली ने शुक्रवार को कहा, “‘झूम बराबर झूम’ ऐसी फिल्म थी, जिसे लेकर हमें पता था कि यह उत्तर या दक्षिण लग सकती है और यह दक्षिण लग गई। हमें पता था कि सगीतमय फिल्म के साथ हम चुनौती ले रहे हैं। इसके बाद ‘किल दिल’ आई, हमें इसकी संपादन प्रक्रिया गलत लगी। इसकी पटकथा थोड़ी असंतुलित थी।”

उन्होंने कहा, “हमें नहीं पता कि ‘ओके जानू’ में क्या गड़बड़ हुई। मैंने सोचा था कि फिल्म में सबकुछ ठीक है। उसके बाद फिल्म की प्रतिक्रिया भी ‘ओके’ ही थी। इसके साथ कुछ खास नहीं था। यह एक प्यारी फिल्म थी। दरअसल, आजकल लोग जोरदार मौखिक प्रचार चाहिए होता है, दर्शक उसी पर भरोसा करते हैं। शायद उन्हें फिल्म के बारे में जोरदार मौखिक प्रचार सुनने को नहीं मिला।”

‘सूरमा’ अगले वर्ष जुलाई में रिलीज होगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493