जम्मू, 9 दिसम्बर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में शनिवार को एक बस दुर्घटना ग्रस्त हो गई। हादसे में 14 लोग घायल हो गए।
पुलिस ने बताया कि लोरान गांव से पुंछ जा रही बस के चालक ने चंडक के पास बस से नियंत्रण खो दिया जिसके बाद बस दुर्घटना ग्रस्त हो गई।
पुलिस ने कहा, “दुर्घटना में बस में सवार 14 यात्री घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।”
dharmpath.com dharmpath