भाजपा गुजरात में जीत रही है : जेटली

गांधीनगर, 9 दिसम्बर (आईएएनएस)। केंद्रीय वित्तमंत्री अरुण जेटली ने शनिवार को कहा कि भाजपा गुजरात विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण में जिस तरह से मतदान हुआ, उससे संतुष्ट है। उन्होंने दावा किया कि उनकी पार्टी भारी जीत की ओर बढ़ रही है।

जेटली ने कहा, “आज जिस तरीके से चुनाव हुआ है, हम पूरा संतोष जाहिर करते हैं।”

उन्होंने कहा, “हमें जिस तरह से समर्थन मिल रहा है, हमारा अनुमान है कि पार्टी भारी जीत की ओर बढ़ रही है और हम एक बार फिर अगले पांच सालों तक गुजरात की जनता की सेवा करेंगे।”

कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि कई स्थानों पर ईवीएम ब्लूटूथ से जुड़े हुए थे। इस बारे में पूछने पर जेटली ने इसे एक निराधार बयान बताया।

उन्होंने कहा, “यह एक निराधार बयान है.. जब इस तरह के बयान दिए जाते हैं तो मैं इसमें कोई मदद नहीं कर सकता, लेकिन इतना कह सकता हूं कि यह संभावित हार की तैयारी में लगाए जाने वाले आरोप हैं।”

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493