मुंबई, 10 दिसम्बर (आईएएनएस)। अभिनेता पलाश सोनी का कहना है कि उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म ‘जर्नी ऑफ भांगओवर’ की शूटिंग छुट्टियों पर जाने जैसी रही।
पलाश ने कहा, “मैं विभिन्न संस्कृतियों, विशेष रूप से पहाड़ी क्षेत्रों के बारे में जानने के लिए उत्सुक रहता हूं। इसलिए मेरे लिए इस फिल्म की शूटिंग छुट्टियों पर जाने के समान रही। मुझे इस दौरान पंजाब और उत्तराखंड के आसपास के पहाड़ी क्षेत्रों जैसे नई स्थानों की यात्रा का मौका मिला।”
उन्होंने यह भी साझा किया कि रवि का किरदार उनसे मिलता-जुलता है।
उन्होंने कहा, “रवि कुछ हद तक मेरे जैसा है। वह समझदार और शांत है।”
पलाश इससे पहले ‘एक दूजे के वास्ते’, ‘कुमकुम भाग्य’ और ‘सुहानी सी एक लड़की’ जैसे धारावाहिकों में काम कर चुके हैं।
dharmpath.com dharmpath