रिवर प्लेट ने लगातार दूसरी बार जीता कोपा अर्जेटीना खिताब

ब्यूनस आयर्स, 10 दिसम्बर (आईएएनएस)। रिवर प्लेट क्लब ने एटलेटिको टुकुमान को फाइनल में मात देकर लगातार दूसरी बार कोपा अर्जेटीना का खिताब अपने नाम किया है।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, फारवर्ड इगनासियो सोक्को ने शनिवार रात खेले गए इस मैच में 10वें मिनट में गोल कर रिवर का खाता खोला।

इसके बाद, टुकुमान के लुइस रॉड्रिगेज ने 12वें मिनट में ही गोल कर स्कोर 1-1 से बराबर कर लिया।

पहला हाफ दोनों टीमों के बीच 1-1 से बराबरी पर समाप्त हुआ।

दूसरे हाफ में 48वें मिनट में इग्नासियो फर्नादेज ने गोल कर रिवर को टुकुमान क्लब पर 2-1 की बढ़त दे दी।

रिवर ने इसके बाद अपने अच्छे डिफेंस के दम पर टुकुमान को गोल नहीं करने दिया और अंत में 2-1 से जीत हासिल कर लगातार दूसरी बार खिताब अपने नाम किया।

इस जीत के साथ रिवर ने अगले साल होने वाले दक्षिण अमेरिका के प्रतिष्ठित क्लब टूर्नामेंट कोपा लिबर्टाडोरेस में प्रवेश हासिल कर लिया है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493