आईजीआई हवाईअड्डे पर 14 लाख रुपये मूल्य के सोने के साथ दो गिरफ्तार

नई दिल्ली, 10 दिसम्बर (आईएएनएस)। केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) ने यहां अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे पर रविवार को दो व्यक्तियों को सोने की तस्करी के मामले में गिरफ्तार किया है। इनके पास से बरामद सोने की कीमत 14 लाख रुपये आंकी गई है।

सीआईएसएफ के सहायक महानिरीक्षक हेमेंद्र सिंह ने आईएएनएस से कहा कि शहनवाज नाम का आरोपी अबु धाबी से इंदिरा गांधी अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे अपनी गिरफ्तारी से एक घंटे पहले पहुंचा था, जबकि दूसरे आरोपी की पहचान सफाईकर्मी रजनीश पाल के तौर पर की गई है।

दोनों को दोपहर बाद 3.20 बजे चार सोने के बार के साथ गिरफ्तार किया गया, जिनका वजन 466 ग्राम था। इसे सिगरेट के पैकेट में छिपा कर लाया गया था।

अधिकारी ने कहा कि सीआईएसएफ के निगरानी व खुफिया कर्मियों ने पाल को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया।

उन्होंने कहा, “यात्रियों के प्रतीक्षा वाले भाग में शहनवाज धूम्रपान कक्ष के पास खड़ा था। पाल को उसे इशारा करते देखकर हमें संदेह हुआ। जैसे ही शहनवाज ने सोने से भरा सिगरेट पैकेट पाल को सौंपा, हमने उसे धर दबोचा। दोनों आरोपियों के साथ सोने को कस्टम विभाग को सौंप दिया गया है।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493