डार्टमंड में बोस्ज का स्थान लेंगे स्टोजेर

म्यूनिख, 10 दिसम्बर (आईएएनएस)। जर्मन फुटबाल क्लब बोरूसिया डार्टमंड ने रविवार को मुख्य कोच पीटर बोस्ज को बर्खास्त कर दिया और उनके स्थान पर रविवार को क्लब में पीटर स्टोजर को शामिल किया।

अपने एक बयान में डार्टमंड ने कहा, “क्लब ने मुख्य कोच बोस्ज के साथ अपना करार समाप्त कर लिया है और स्टोजर को नए मुख्य कोच के तौर पर नियुक्त किया है।”

क्लब के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैंस जोआचिम वाट्जके ने बोस्ज को निकाले जाने के पीछे क्लब की वर्तमान की बुरी खेल स्थिति को मुख्य कारण बताया।

स्टोजर (51) ने इससे पहले एफसी कोल्न के कोच थे। उन्हें इस साल तीन दिसम्बर को कोच पद से हटाया गया था।

डार्टमंड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी वाट्जके ने ‘ईएसपीएनएफसी’ को दिए बयान में कहा, “पिछले दिन शनिवार को हमने एक बैठक में बोस्ज के साथ यह फैसला लिया कि उन्हें तुरंत प्रभाव के साथ कोच पद की जिम्मेदारियों से हटा दिया जाएगा और बोस्ज ने इस फैसले को स्वीकार किया।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493