दिल्ली में बदली छाई, 10 रेलगाड़ियांरद्द

नई दिल्ली, 11 दिसंबर (आईएएनएस)। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में सोमवार सुबह बदली छाई रही। यहां न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 8.2 डिग्री सेल्सिस दर्ज किया गया।

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने आईएएनएस को बताया, “आज आसमान में आमतौर पर बादल छाए रहेंगे। सुबह के समय हल्का कुहासा रहेगा। शाम या रात को हल्की बारिश की संभावना है।”

अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। सुबह 8.30 बजे वायुमंडल में 92 फीसदी आद्र्रता दर्ज की गई।

उत्तर भारत के कई हिस्सों में कोहरे की वजह से लगभग 10 रेलगाड़ियां रद्द की गई जबकि 17 निर्धारित समय से देरी से चल रही हैं। वहीं, दो रेलगाड़ियों के समय में फेरबदल किया गया है।

रविवार को न्यूनतम तापमान सामान्य से एक डिग्री नीचे 7.4 डिग्री सेल्सियस जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 27.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493