‘भारत क्रूज पर्यटन के जरिए एशियाई देशों से जुड़ेगा’

नई दिल्ली, 11 दिसम्बर (आईएएनएस)। सड़क, यातायात और जहाजरानी मंत्री नितिन गड़करी ने सोमवार को कहा कि भारत क्रूज (समुद्री जहाज) पर्यटन के जरिए आसियान देशों से जुड़ेगा और इसके लिए मुंबई में नया बंदरगाह बनाया जाएगा।

एशियाई देशों के साथ संपर्क बढ़ाने के उद्देश्य से भारत-आसियान संपर्क (कनेक्टिविटी) सम्मेलन में उन्होंने कहा, “सरकार क्रूज पर्यटन को बढ़ावा दे रही है।”

गड़करी ने कहा, “हम क्रूज पर्यटन (नेटवर्क) की योजना पर काम कर रहे हैं, जिससे आसियान देशों से जुड़ा जा सकता है।”

उन्होंने कहा, “इस वर्ष 80 क्रूज जहाज मुंबई लाया गया। हम 1,000 करोड़ रुपये खर्च कर रहे हैं और एक क्रूज टर्मिनल बना रहे हैं। पांच वर्षो के बाद, 950 क्रूज जहाजों को मुंबई लाया जाएगा।”

गडकरी ने यह भी कहा कि बांग्लादेश तक यातायात चैनल का विकास करने के लिए ब्रह्मपुत्र नदी पर तलकर्षण (ड्रेडिगिंग) का काम किया जा रहा है। इससे भारत से म्यांमार और अन्य आसियान देशों तक पहुंचा जा सकेगा।

उन्होंने कहा, “हमने ब्रह्मपुत्र में कार्य शुरू कर दिया है। ब्रह्मपुत्र के रास्ते बांग्लादेश पहुंचने के बाद, हम म्यांमार तक जा सकते हैं।”

यह सम्मेलन यहां दक्षिणपूर्वी एशियाई देशों का संगठन (आसियान) के अगले महीने होने वाले सम्मलेन से पहले हो रहा है। सम्मेलन भारत-आसियान देशों के वार्ता साझेदारी के 25 वर्ष पूरे होने के अवसर पर आयोजित किया जा रहा है।

आसियान में ब्रुनेई, कंबोडिया, इंडोनेशिया, लाओस, मलेशिया, म्यांमार, फिलीपींस, सिंगापुर और वियतनाम शामिल है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493