रीवर प्लेट की रडार पर पराग्वे स्ट्राइकर बारियोस

ब्यूनस आयर्स, 12 दिसंबर (आईएएनएस)। अर्जेटीना फुटबाल क्लब रीवर प्लेट वर्तमान में पराग्वे के अंतर्राष्ट्रीय फारवर्ड लुकास बारियोस के साथ करार के बारे में विचार कर रहा है।

मीडिया की रिपोर्टों के अनुसार, बारियोस वर्तमान में ब्राजीलियाई क्लब ग्रेमियो का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं।

समाचार पत्र ‘क्लारिन’ के अनुसार, रीवर के कोच मार्सेलो गलाडरे का मानना है कि बारियोस क्लब को आक्रामक पंक्ति मजबूत करने में मदद कर सकते हैं।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, बारियोस ने ग्रेमियो क्लब के लिए खेले हए 43 मैचों में 18 गोल दागे हैं। वह इस साल फरवरी में ब्राजीलियाई क्लब पाल्मेरास से ग्रेमियो में शामिल हुए थे।

वर्तमान में बारियोस फीफा क्लब विश्व कप के लिए अपने क्लब ग्रेमियो के साथ संयुक्त अरब अमीरात में हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493