अफगानिस्तान में अमेरिकी सैनिक की दुर्घटना में मौत (लीड-1)

काबुल, 12 दिसम्बर (आईएएनएस)। अफगानिस्तान के नांगरहार प्रांत में अमेरिकी सैनिक की एक वाहन दुर्घटना में घायल होने के बाद मौत हो गई। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, “इस दुर्घटना में दो अन्य अमेरिकी सैनिक घायल हुए हैं जिनका इलाज किया जा रहा है।”

अफगानिस्तान में अमेरिकी बलों के कमांडर जॉन निकोल्सन ने कहा, “हम अपने एक सैनिक को खोने से बहुत दुखी हैं। मृतक और घायल सैनिकों के परिवारों व मित्रों के साथ हमारी प्रार्थनाएं और संवेदनाएं हैं।”

देश में 13 साल की सैन्य उपस्थिति के बाद 2014 के अंत में नाटो और अमेरिकी सेना ने अफगानिस्तान में अपना युद्धक मिशन पूरा कर लिया था।

तालिबान के खिलाफ लड़ाई में सुरक्षा बलों को प्रशिक्षण और सहायता करने के लिए लगभग 13,000 विदेशी सैनिक अफगानिस्तान में अभी भी मौजूद हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493