प्रियंका चोपड़ा को मदर टेरेसा मेमोरियल अवार्ड

मुंबई, 12 दिसंबर (आईएएनएस)। यूनिसेफ की सद्भावना दूत के रूप में विस्थापितों और शरणार्थियों के अधिकारों की लड़ाई लड़ने का बीड़ा उठाने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा को सामाजिक कार्यो में योगदान के लिए मदर टेरेसा मेमोरियल अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

प्रियंका को इस सम्मान के लिए हार्मनी फाउंडेशन द्वारा आमंत्रित किया गया था। उनकी मां मधु चोपड़ा ने उनकी तरफ से यह सम्मान ग्रहण किया।

मधु ने अपने बयान में कहा, “मैं उसकी (प्रियंका) तरफ से विनम्रता के साथ यह अवार्ड स्वीकार करती हूं। मुझे ऐसी संतान की मां होने पर गर्व है जो करुणामयी और दयालु है, वह इस बात की मिसाल है कि जितान ज्यादा आप देते हैं, उतना ही ज्यादा आप पाते हैं।”

मधु ने कहा कि बचपन से ही प्रियंका मदर टेरेसा से प्रभावित हैं और बेली में प्रेम निवास को सहयोग देती थी।

प्रियंका फिलहाल अमेरिका में हैं और जल्द ही मुंबई आएंगी।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493