उप्र : शाहजहांपुर में पति का आत्मदाह, फिर पत्नी ने भी लगाई आग

शाहजहांपुर, 12 दिसंबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर के पुवायं थाना क्षेत्र के जुझार गांव में मामूली विवाद के चलते पति ने आग लगाकर आत्महत्या कर ली। पति की मौत की खबर से आहत पत्नी ने भी आग लगाकर आत्महत्या की कोशिश की।

पुवायं के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) मंगल सिंह रावत ने कहा, “सोमवार को ट्रक मालिक विजय मिश्रा (38) और उसकी पत्नी सरिता (35) के बीच किसी बात को लेकर मामूली विवाद हुआ, जिसके बाद वह रात में ट्रक लेकर शाहजहांपुर गया और वहां उसने आग लगा ली।”

उन्होंने कहा, “बरेली अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। यह खबर सुनकर सरिता ने भी अपने घर के अंदर आग लगाकर आत्महत्या की कोशिश की, जिसे गंभीर हालत में जिले के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।”

सीओ ने चिकित्सकों के हवाले से बताया कि सरिता 80 फीसदी जल गई है, और उसकी हालत चिंताजनक बनी हुई है। पुलिस घटनाक्रम की जांच में जुटी है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493