आगरा की तस्वीर बदलने का नए मेयर का वादा

आगरा, 12 दिसम्बर (आईएएनएस)। आगरा के नए मेयर ने मंगलवार को ताजमहल शहर की रूपरेखा को बदलने का वादा किया है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवीन जैन ने उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा की मौजूदगी में आगरा कॉलेज मैदान में एक समारोह में मेयर के रूप में शपथ लेने के बाद यह बात कही।

जैन के अलावा, 100 नगर पार्षदों को भी शपथ दिलाई गई।

जैन ने कहा कि वह लंबे समय से लंबित समस्याओं सहित गंगा जल परियोजनाओं को गति देने का प्रयास करेंगे।

उन्होंने कहा कि चूंकि यमूना नदी सूख गई है, इसलिए बुलंदशहर जिले में गंगा नदी की नहर से पाइपलाइन के माध्यम से पानी लाया जाएगा।

आगरा में 17वीं सदी में निर्मित ताजमहल भारत का सबसे बड़ा पर्यटक आकर्षण माना जाता है। वहां हजारों लोग प्रतिदिन ताजमहल देखने आते हैं लेकिन ज्यादातर पर्यटकों ने शिकायत की है कि आगरा में गंदगी भरी हुई है।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493