अगरतला, 12 दिसम्बर (आईएएनएस)। त्रिपुरा में एक 58 वर्षीय व्यक्ति को 37 वर्ष पहले किए गए चोरी के दो मामलों में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।
पश्चिमी अगरतला पुलिस स्टेशन के प्रभारी सुब्रत चक्रवर्ती ने आईएएनएस को बताया, “दो स्थायी गिरफ्तारी वारंट पर कार्रवाई करते हुए पश्चिमी त्रिपुरा के जिरानिया क्षेत्र से सोमवार को शिशिर धर नाम के व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया और उसे मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी अदालत में पेश किया गया।”
उन्होंने बताया कि अब दादा बन चुके धर ने अगरतला में वर्ष 1981 में चोरी की दो घटनाओं को अंजाम दिया था। अपराध की विस्तृत जानकारी पुलिस के पास नहीं थी।
इस अपराध के बाद, धर कई वर्षो तक भगोड़ा रहा। पिछले कुछ वर्षो से अपने परिवार की जीविका चलाने के लिए वह मजदूर के रूप में कार्य कर रहा था।
dharmpath.com dharmpath