मुख्यमंत्री रमन सिंह ने कहा, “छत्तीसगढ़ 14 साल बेमिसाल के तहत बस्तर में नक्सलवाद समाप्त होने की कगार पर है। पूर्व की भांति ढोल और मंजीरे की थाप अब धीरे-धीरे सुनाई देने लगी है। नक्सल प्रभावित क्षेत्र में शिक्षा और आवागमन के साधन उपलब्ध कराए गए हैं।”
रमन ने कहा, “इसके साथ ही अब अबूझमाड़ इलाके में विकास जोरों पर है। अंदरूनी इलाकों में बिजली पहुंचाए जाने का संकल्प है। जहां बिजली नहीं पहुंचेगी वहां अबूझमाड़ इलाके में सोलर के माध्यम से बिजली पहुंचाई जाएगी। बस्तर में प्राथमिकता, शांति और विकास है, जिसमें हम आगे बढ़ रहे हैं।”
dharmpath.com dharmpath