यह राज्य का तीसरा सबसे बड़ा और सर्वाधिक क्षमता का विद्युत उपकेंद्र है। रमन सरकार की ओर से इस प्रकार के दो विद्युत उपकेंद्र पिछले 14 वर्षों में ग्राम रैता (विकासखंड-धरसींवा, जिला रायपुर) ग्राम खेदामारा (जिला-दुर्ग) में पहले ही स्थापित किए जा चुके हैं।
रमन ने मंगलवार को बस्तर जिले के ग्राम महुपाल बरई (परचनपाल) में बिजली तिहार के दौरान महुपाल बरई-बारसूर पारेषण लाइन का शिलान्यास भी किया। इसके बाद वह निकटवर्ती ग्राम भिरलिंगा पहुंचे, जहां उन्होंने अन्य अनेक निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया।
उन्होंने बकावण्ड, ढोढरेपाल और जैबेल के उच्चतर माध्यमिक विद्यालयों के लिए स्वीकृत भवनों का भी भूमिपूजन किया। इनमें से प्रत्येक भवन का निर्माण 95 लाख 35 हजार रुपये की लागत से किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर एक करोड़ 21 लाख रुपये की लागत से ग्राम नानगुर में बनने वाले हायर सेकेण्डरी स्कूल भवन सहित अन्य का भी भूमिपूजन और शिलान्यास किया।
dharmpath.com dharmpath