पटना, 13 दिसंबर (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में बुधवार सुबह धूप निकली है तथा मौसम साफ है। राज्य के तापमान में उतार-चढ़ाव का दौर जारी है।
बिहार के गया का बुधवार को न्यूनतम तापमान 13़ 2 डिग्री सेल्सियस, पटना का 13.9 डिग्री सेल्सियस, भागलपुर का 13़ 7 डिग्री तथा पूर्णिया का 13़ 1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के दौरान राज्य के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहने तथा कुछ क्षेत्रों में हल्के बादल छाए रहने के आसार जताए हैं। इस दौरान ठंडी हवा चलने तथा तापमान में मामूली गिरावट की संभावना जताई गई है।
पटना का बुधवार का अधिकतम पारा 29 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं।
dharmpath.com dharmpath