मोहाली वनडे : श्रीलंका ने टॉस जीता, गेंदबाजी का फैसला

धर्मशाला, 13 दिसम्बर (आईएएनएस)। श्रीलंका क्रिकेट टीम के कप्तान थिसारा परेरा ने बुधवार को आई.एस. बिंद्रा स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

धर्मशाला, 13 दिसम्बर (आईएएनएस)। श्रीलंका क्रिकेट टीम के कप्तान थिसारा परेरा ने बुधवार को आई.एस. बिंद्रा स्टेडियम में खेले जा रहे दूसरे वनडे मैच में भारत के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है।

इससे पहले, श्रीलंका ने धर्मशाला में खेले गए पहले वनडे मैच में भारत को सात विकेट से हराकर तीन वनडे मैचों की सीरीज में 1-0 से बढ़त ले ली।

भारतीय टीम में चोटिल केदार जाधव के स्थान पर वॉशिंगटन सुंदर को शामिल किया गया है। 18 वर्षीय सुंदर इस मैच से वनडे क्रिकेट में पदार्पण करने जा रहे हैं। कोच रवि शास्त्री ने उन्हें वनडे कैप दी।

इस मैच के लिए श्रीलंका की अंतिम एकादश में कोई बदलाव नहीं हुआ है।

भारत की अंतिम एकादश में एक बदलाव हुआ है। कुलदीप यादव के स्थान पर सुंदर को शामिल किया गया है।

टीमें :

भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन, श्रेयस अय्यर, मनीष पांडे, दिनेश कार्तिक, महेंद्र सिंह धौनी (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, जसप्रीत बुमराह, भुवनेश्वर कुमार, वाशिंगटन सुंदर और युजवेंद्र चहल।

श्रीलंका : थिसारा परेरा (कप्तान), उपुल थंरगा, दानुष्का गुणाथिलका, लाहिरू थिरिमाने, एंजेलो मैथ्यूज, असेला गुणारत्ने, निरोशन डिकवेला, (विकेटकीपर) सचिथा पाथिराना, सुंरगा लकमल, अकीला धनंजय और नुवान प्रदीप।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493