श्रीनगर, 13 दिसम्बर (आईएएनएस)। श्रीनगर अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे को जाने वाली और वहां से आने वाली तीन उड़ानों को बुधवार को खराब ²श्यता और हल्की बर्फबारी के कारण रद्द करना पड़ा है।
श्रीनगर, 13 दिसम्बर (आईएएनएस)। श्रीनगर अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डे को जाने वाली और वहां से आने वाली तीन उड़ानों को बुधवार को खराब ²श्यता और हल्की बर्फबारी के कारण रद्द करना पड़ा है।
हवाईअड्डे के एक अधिकारी ने कहा, “अब तक कोई उड़ान हवाईअड्डे पर नहीं उतरी है। आज के लिए निर्धारित अन्य सभी उड़ानों को पुनर्निर्धारित किया गया है।”
श्रीनगर-लेह, मुंबई-श्रीनगर और श्रीनगर-दिल्ली की उड़ानों को खराब ²श्यता और रनवे की खराब स्थिति के कारण रद्द कर दिया गया है।
उन्होंने कहा, “हमें उम्मीद है कि दोपहर में ²श्यता में सुधार होगा। जैसे ही मौसम में सुधार होगा, उड़ानों का संचालन शुरू हो जाएगा।”
खराब मौसम के कारण मंगलवार को भी श्रीनगर हवाईअड्डे पर उड़ानें बाधित रही थीं।
dharmpath.com dharmpath