टोटेनहम के चोटिल टोबी फरवरी तक फुटबाल मैदान से बाहर

लंदन, 13 दिसम्बर (आईएएनएस)। टोटेनहम हॉटस्पर के मुख्य कोच मॉरीसियो पोचेतीनो ने कहा कि टीम के डिफेंडर टोबी एल्डरविरेल्ड चोटिल होने के कारण अगले साल फरवरी तक फुटबाल मैदान से बाहर हो गए हैं।

टोबी को मांसपेशियों में खिंचाव (हैम्स्ट्रिंग इंजुरी) की समस्या है, इसलिए वह टीम से बाहर रहेंगे।

समाचार एजेंसी एफे की रिपोर्ट के अनुसार, 28 वर्षीय टोबी ने एक नवम्बर के बाद से अपनी टीम के लिए कोई भी मैच नहीं खेला है। उन्होंने पिछली बार रियल मेड्रिड के खिलाफ खेले गए मैच में हिस्सा लिया था।

चैम्पियंस लीग ग्रुप स्तर पर खेले गए इस मैच में टोटेनहम ने रियल को 3-1 से मात दी थी।

अर्जेटीना के निवासी मॉरीसियो ने एक संवाददाता सम्मेलन में कहा, “हम सच्चाई को नहीं बदल सकते। सच्चाई यह है कि वह चोटिल हैं और अगले साल फरवरी तक टीम के साथ कोई भी मैच नहीं खेल सकते।”

टोटेनहम ने अपने पिछले आठ मैचों में से केवल तीन में जीत हासिल की है।

अगले साल फरवरी तक टोटेनहम सभी लीगों में कुल 10 मैच खेलेगा। इसमें मैनचेस्टर सिटी के खिलाफ खेले जाने वाले दो मैच और युनाइटेड के भी खिलाफ खेले जाने वाले दो मैच शामिल हैं।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493