बिहार में ट्रक की टक्कर से बाइक पर सवार 3 की मौत

अरवल (बिहार), 13 दिसंबर (आईएएनएस)। बिहार के अरवल जिले के नगर थाना क्षेत्र में एक ट्रक और मोटरसाइकिल के बीच हुई टक्कर से मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मृतकों में दो लड़कियां हैं।

नगर थाना प्रभारी रंजीत कुमार ने बुधवार को बताया कि मंगलवार की रात अहियापुर गांव के रहने वाले धनंजय कुमार (19) अपनी रिश्तेदार सुषमा (23) और बबली (20) को अपनी मोटरसाइकिल पर बैठाकर अरवल से वापस अपने गांव लौट रहे थे। इसी दौरान गांव के ही समीप विपरीत दिशा से आ रहे एक ट्रक ने मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।

इस घटना में मोटरसाइकिल पर सवार तीनों लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गई। इस घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने पटना-औरंगाबाद सड़क जाम कर दिया। अधिकारियों द्वारा समझाने-बुझाने जाने के बाद सोमवार की देर रात लोग सड़क पर से हटे।

कुमार ने बताया कि पुलिस ने ट्रक को जब्त कर लिया है तथा चालक और सहचालक को गिरफ्तार कर लिया गया है।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493