गोवा की राजनीति में रचनात्मकता की जरूरत : पर्रिकर

पणजी, 13 दिसम्बर (आईएएनएस)। गोवा के मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने बुधवार को कहा कि गोवा की राजनीति में छोटी बात पर आपत्ति उठाए जाते हैं और इस पद्धति को बदलने व सरकार के विरुद्ध मुद्दों को ज्यादा रचनात्मक तरीके से उठाने की जरूरत है।

पर्रिकर राज्य विधानसभा परिसर में यहां अपने जन्मदिन पर आयोजित एक समारोह में पत्रकारों से बात कर रहे थे।

पर्रिकर बुधवार को 62 वर्ष के हो गए। उन्होंने कहा, “मुझे लगता है कि गोवा में गलत परंपरा है। मैं किसी पर आरोप नहीं लगा रहा हूं। यहां विचारों की असंगति और छोटी बात पर आपत्ति उठाए जाते हैं। आप कांग्रेस हो, आप हमारा विरोध कर सकते हो, इसमें कोई समस्या नहीं है।”

मुख्यमंत्री ने कहा, “अगर मुद्दे को रचानात्मक तरीके से उठाया जाता है.. तो सदन में उठाए जाने वाले प्रश्न विभागों में चल रही गलत चीजों को समझने में हमें वास्तव में मदद कर सकते हैं। मैं इसे ऐसे ही देखता हूं। मैं इसे फीडबैक प्रणाली के रूप में देखता हूं। अगर कुछ गलत होता है तो मैं हमेशा सही करने की कोशिश करता हूं।”

पर्रिकर ने कहा, “मेरी तरफ से हमेशा रचनात्मक राजनीति होती है। मैं किसी के साथ भी बैठने के लिए तैयार हूं। उन्हें भी बैठना चाहिए। किसी के पास भी प्रदर्शन करने, पक्ष लेने का कोई कारण नहीं होना चाहिए। बल्कि सरकार को उत्तर देने के लिए पर्याप्त समय देना चाहिए। सबसे पहले आपको समस्या की बारीकी को समझने के लिए तैयार होना चाहिए।”

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493