वाशिंगटन, 14 दिसंबर (आईएएनएस)। अमेरिकी फेडरल रिजर्व ने दो दिवसीय बैठक के दौरान ब्याज दरों में 25 आधार अंकों की बढ़ोतरी की।
दो दिवसीय बैठक समाप्त होने के अंतिम दिन बुधवार को जारी बयान के मुताबिक, “फेडरल ओपन मार्किट समिति ने श्रम बाजार की स्थितियों और महंगाई के मद्देनजर ब्याज दरें बढ़ाई हैं।”
फेडरल रिजर्व ने 2017 में तीसरी बार ब्याज दरें बढ़ाई हैं।
आधिकारिक अनुमान के मुताबिक, अमेरिकी अर्थव्यवस्था 2017 और 2018 में 2.5 फीसदी की दर से बढ़ेगी।
बेरोजगारी दर 2018 में 3.9 फीसदी गिरेगी।
dharmpath.com dharmpath