सोफिया की मां ने डिसिक संग रिश्ते को मंजूरी दी

लॉस एंजेलिस, 14 दिसम्बर (आईएएनएस)। गायिका लियोनेल रिची की बेटी सोफिया रिची को अपनी मां डायने एलेक्जेंडर से टीवी शख्सियत स्कॉट डिसिक के साथ रिश्ते के लिए मंजूरी मिल गई है। उनके पिता पहले ही उनके रिश्ते से सहमत थे।

सोफिया के माता-पिता का शादी के आठ वर्ष बाद 2004 में अलगाव हो गया था।

वेबसाइट ‘डेलीमेल डॉट को डॉट यूके’ के मुताबिक, सोफिया (19) मंगलवार को एलेक्जेंडर के साथ डिसिक के घर पहुंची।

एक कार्यक्रम में सार्वजनिक तौर पर नजर आने के बाद दोनों का रिश्ता सामने आया था।

दोनों ने मियामी में पिछले सप्ताह एक साथ जश्न मनाया। लियोनल ने दोनों के रिश्ते पर पहले ही सहमति की मुहर लगा दी थी।

डिसिक के पूर्व साथी और रियेलिटी टीवी स्टार कर्टनी कार्दशियां के साथ तीन बच्चे भी हैं।

About admin

Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493