पटना, 14 दिसंबर (आईएएनएस)। बिहार की राजधानी पटना सहित राज्य के अन्य हिस्सों में गुरुवार को सुबह मौसम साफ है तथा धूप निकली है। इस बीच चल रही ठंडी हवाओं के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।
मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा, “अगले एक-दो दिनों के अंदर तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी। इस दौरान हालांकि मौसम साफ रहेगा, परंतु देर रात कोहरा छाया रहेगा तथा हवा भी चलेगी।”
पटना मौसम विज्ञान केंद्र के अनुसार, पटना का गुरुवार का न्यूनतम तापमान 13.8 डिग्री, भागलपुर का 12.7 डिग्री, गया का 13.2 डिग्री तथा पूर्णिया का 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
वहीं, पटना का गुरुवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है।
dharmpath.com dharmpath