जम्मू एवं कश्मीर में गुलमर्ग सबसे ठंडा

श्रीनगर, 14 दिसम्बर (आईएएनएस)। जम्मू एवं कश्मीर में स्की रिसॉर्ट गुलमर्ग शून्य से 9.8 डिग्री कम तापमान के साथ सबसे ठंडा रहा। साथ ही श्रीनगर में इस मौसम का अब तक का सबसे कम अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि बुधवार को श्रीनगर में अधिकतम तापमान 4.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जबकि गुरुवार को न्यूनतम तापमान शून्य से 1.5 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।

श्रीनगर में कड़ाके की ठंड के कारण सुबह नलों में पानी जमा रहा और लोग नलों के आसपास आग जलाकर जमे हुए पानी को पिघलाने की कोशिश करते नजर आए। साथ ही सुबह सड़कों पर फिसलन रही जिसके कारण शहर में वाहनों का आवागमन बहुत कम नजर आया।

कारगिल में न्यूनतम तापमान शून्य से नीचे 8.0 डिग्री और पहलगाम में शून्य से 6.5 डिग्री नीचे दर्ज किया गया।

जम्मू क्षेत्र में जम्मू शहर का न्यूनतम तापमान 7.1 डिग्री, कटरा में 5.7 डिग्री, बटोटे में 0.3 डिग्री, बनिहाल में शून्य से 2.9 डिग्री नीचे, भदरवाह में शून्य से 0.6 डिग्री नीचे और उधमपुर में 4.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

About admin


Notice: ob_end_flush(): Failed to send buffer of zlib output compression (0) in /home4/dharmrcw/public_html/wp-includes/functions.php on line 5493