सासाराम, 14 दिसंबर (आईएएनएस)। बिहार के रोहतास जिले के नगर थाना क्षेत्र में बुधवार की रात अपराधियों ने दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस इस घटना के पीछे अपराधियों के दो गुटों के बीच वर्चस्व की लड़ाई बता रही है।
पुलिस के एक अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि खिड़की घाट मोहल्ले में दो लोगों की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतकों की पहचान महताब आलम (30) और जयराम चौधरी (32) के रूप में की गई है।
नगर थाना के प्रभारी दयानंद शर्मा ने बताया, “आपसी वर्चस्व को लेकर दो गुटों के बीच गोलीबारी में दो युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों पर पहले से ही नगर और मुफस्सिल थाना में कई मामले दर्ज थे। हाल ही में दोनों अदालत द्वारा जमानत दिए जाने पर जेल से बाहर आए थे।”
उन्होंने बताया, “अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। घटना के पीछे आपसी टकराव बताया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया है।”
dharmpath.com dharmpath